MP Laptop Yojana 2022 Latest News Today एमपी बोर्ड लैपटॉप वितरण योजना में विद्यार्थियों की संख्या होगी कम, नया आदेश जारी

3.8/5-(217 votes)

mp laptop yojana 2022 today news – मध्य प्रदेश बोर्ड लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के संबंध में शिक्षा विभाग के द्वारा नए आदेश जारी किया गया है आज के इस आर्टिकल में हम mp laptop yojana 2022 new update के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं | अगर आपका नाम भी mp board laptop yojana 2022 list में है तो फिर आपको यह आर्टिकल पूरा अवश्य पढ़ना चाहिए क्योंकि मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने के संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से एक नया आदेश जारी किया गया है जिसकी चर्चा हम आगे करेंगे |

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
MP Laptop Yojana 2022 Latest News Today
MP Laptop Yojana 2022 Latest News Today

Highlights – mp laptop yojana 2022 new update

Organization MPBSE (MadhyaPradesh Board Of Secondary Education)
BoardMp Board
Class12th
SchemeFree Laptop Distribution Scheme 2022
Session 2022-23
New List Pdf Available
Official website mpbse.nic.in

NEW UPDATE >>  प्रदेश के 91000 से अधिक छात्रों को मुख्यमंत्री द्वारा 30 सितंबर को लैपटॉप के लिए 25000 उपलब्ध कराए गए हैं। जल्द ही सभी विद्यार्थियों को उनके बैंक खाते में लैपटॉप की राशि पहुच जाएगी |

mp laptop yojana 2022 kab milega

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के सत्र 2021-22 में 12 वीं परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले 91 हजार 617 विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि मिलेगी। लाल परेड मैदान में 3 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए राशि देंगे स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। इस बार विद्यार्थियों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसे देखते हुए लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सिर्फ भोपाल व आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। वहीं, अन्य जिलों के विद्यार्थी विभाग द्वारा दी जा रही लिंक के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ सकेंगे। बता दें कि माशिमं की 12वीं की परीक्षा में उह लाख 97 हजार 350 विद्यार्थी शामिल हुए थे. इसमें छह लाख 20 हजार 351 नियमित और 68 हजार 699 प्राइवेट विद्यार्थी थे। नियमित विद्यार्थियों का रिजल्ट 72.72 प्रतिशत रहा।

75 प्रतिशत लैपटॉप 2022 MP

2009 में शुरू हुई थी योजना 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने 2009 में यह योजना शुरू की गई थी। तब यह सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए थी। 2009-10 में 473 स्टूडेंट्स को लैपटॉप दिए गए थे। उसके बाद इसमें एमपी बोर्ड के निजी स्कूलों को भी शामिल किया गया। तब 85 फीसदी वाले विद्यार्थियों को राशि दी जाती थी। बाद में सामान्य और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 85 और एससी-एसटी के लिए 75 फीसदी कर दिया गया।

बोर्ड परीक्षा 2024लिंक
New Syllabus 2024Click Here
New Blueprint 2024Click Here
Exam Pattern 2024Click Here
Board Exam Time Table 2024Click Here
Practical Exam Date 2024Click Here

mp laptop yojana 2022 list district wise

बालाघाट के 274, मंदसौर के 242, खंडवा के 120, बुरहानपुर के 515, कटनी के 1184, गुना के 1710, शाजापुर के 1878, छतरपुर के 1719, जबलपर के 2153, आगर मालवा के 634, अलीराजपुर के 285, अनूपपुर के 602, अशोक नगर के 1024, बड़वानी के 372, बैतूल के 1119, भिंड के 1616, भोपाल के 4613,छिंदवाड़ा के 2108, दमोह के 3012, दतिया के 1442, देवास के 2996, धार के 1996, डिडोरी के 494, ग्वालियर के 3366, हरदा के 616, इंदौर के 6434, खरगोन के 1807, मंडला के 926, मुरैना के 2938, नर्मदापुरम के 1865, नरसिंहपुर के 1889, नीमच के 813, पन्ना के 1612, रायसेन के 1950, राजगढ़ के 1034, रतलाम के 1063, रीवा के 3168, सागर के 4425, सतना के 2619, सीहोर के 2739, सिवनी के 1299, शहडोल के 948, श्योपुर के 1071, सीधी के 2235, सिंगरौली के 974, टीकमगढ़ के 926, उज्जैन के 1202, उमरिया के 383 और विदिशा के 1826 बच्चों को 25 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

mp laptop yojana 2022 new update

योजन के तहत प्रोसाहन राशि सभी 91 617 विद्यार्थी एक में क्लिक के जरिए से ट्रान्सफर की जाएगी। इसके लिए सभी विद्यार्थी के बैंक अकाउंट की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा शिक्षा पोर्टल पर 26 सितम्बर तक देना जरूरी है। सभी जिलों के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक को सूचना दी जाए कि विद्यार्थी अपने शिक्षकों के साथ 30 सितम्बर 2022 को सुबह 11 बजे कल लाल परेड ग्राउंड भोपाल में उनके लिए निर्धारित स्थल पर पहुंचे। इसके के लिए आवश्यक तैयारियों कर लें। परिवहन तथा आवास आदि के संबंध लाने पृथक से निर्देश जारी किए जाएंगे किसी का कोई विद्यार्थी भोपाल नहीं पहुंच पाते हैं तो ऐसे विद्यार्थी लिक के माध्यम से आयोजित इसमें ऑनलाईन भाग करेंगे।

यह भी पढ़ें – Mp Laptop Scheme 2022 List Pdf Download – लैपटॉप योजना की नई ओरिजिनल लिस्ट आज हुई जारी, जल्द देखें आपका नाम

अभिभावकों को भी दी जाएगी सूचना

जारी आदेश में कहा गया है कि सभी जिलो के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सूचना दी जाए कि विद्यार्थी शिक्षकों के साथ 30 सितम्बर 2022 को सुबह 11 बजे तक कार्यक्रम स्थल लाल परेड ग्राउंड भोपाल पहुंचे। जिला शिक्षा अधिकारी विद्यार्थियों के पंजीयन, स्वल्पाहार भोजन एवं स्थानीय यातायात, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं स्थानीय प्राचार्यों को देकर सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी जिला शिक्षा अधिकारी अपने जिले के विद्यार्थियों के दल के साथ स्वयं भी कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

बोर्ड परीक्षा 2024लिंक
New Syllabus 2024Click Here
New Blueprint 2024Click Here
Exam Pattern 2024Click Here
Board Exam Time Table 2024Click Here
Practical Exam Date 2024Click Here

यह भी पढ़ें – [New] Mp Laptop Yojana 2022 List District Wise Pdf : एमपी बोर्ड लैपटॉप योजना लिस्ट 2022 यहाँ से डाउनलोड करें

mp laptop yojana 2022 new date

अब 30 सितंबर को 91 हजार छात्रों को दी जाएगी लैपटॉप की राशि तारीख बदली… पहले 3 अक्टूबर को होना था कार्यक्रम

प्रदेश के 91617 विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि अब 30 सितंबर को दी जाएगी। इसके पहले यह आयोजन 3 अक्टूबर को होने वाला था। यह राशि उन विद्यार्थियों को मिलेगी, जिन्होंने वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 में 12वीं कक्षा 75 फीसदी से अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण की है। हालांकि यह आयोजन तीन साल बाद हो रहा है, लेकिन इसमें वर्ष 2019 20 के छात्रों को इसलिए शामिल नहीं किया गया है. क्योंकि उस साल जनरल प्रमोशन देकर सभी छात्रों को पास किया गया था।

laptop yojana mp 2022 kab tak milega

मुख्यमंत्री 91617 छात्रों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए कुल 229 करोड़ 4 लाख 25 हजार रुपए की राशि उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। हालांकि भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में इनमें से करीब 23 हजार छात्रों को भोपाल बुलाया जाएगा। इनमें 2200 छात्र प्रदेश के 44 जिलों से होंगे, जबकि भोपाल संभाग के 5 जिलों समेत नर्मदापुरम, देवास और शाजापुर को मिलाकर 8 जिलों से करीब 21 हजार छात्र शामिल हैं। 44 जिलों से आने वाले 2200 बच्चे और करीब 300 शिक्षकों व अन्य स्टॉफ को कार्यक्रम से एक दिन पहले बुलाया गया है। इनकी आगवानी की तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है। जबकि अन्य 8 जिलों के छात्र कार्यक्रम वाले दिन यानी 30 सितंबर को सुबह आएंगे और शाम को वापस चले जाएंगे। विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए 450 बसें बसें लगाई जाएंगी।

mp laptop yojana 2022 news

लैपटॉप राशि वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों की संख्या होगी कम

भोपाल| स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 30 सितंबर को 12वीं में 75 फीसदी अंक से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 91617 विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि वितरित की जाएगी। यह सभी छात्र वर्ष 2021-22 शैक्षणिक सत्र के हैं। इस कार्यक्रम में 23 हजार विद्यार्थियों को भोपाल बुलाकर राशि दी जानी थी, लेकिन सोमवार को हुई बैठक मैं इस संख्या को कम करने का निर्णय लिया।

बोर्ड परीक्षा 2024लिंक
New Syllabus 2024Click Here
New Blueprint 2024Click Here
Exam Pattern 2024Click Here
Board Exam Time Table 2024Click Here
Practical Exam Date 2024Click Here

यह भी पढ़ें – Mp Laptop Vitaran 2022 New Date Change : अब 3 अक्टूबर को नही मिलेगा लैपटॉप, नई डेट हुई घोषित

mp laptop yojana 2022 official website news today

एमपी बोर्ड लैपटॉप वितरण योजना 2022 के संबंध में शिक्षा विभाग के द्वारा एक नया आदेश जारी किया गया है जिसमें 30 सितंबर 2022 को आयोजित मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का प्रसारण करने के संबंध में जानकारी दी गई है आप आदेश की पीडीएफ इस आर्टिकल के अंत में डाउनलोड कर सकेंगे |

wp-1664376360277

विषय:- दिनांक 30 सितम्बर 2022 को आयोजित मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का प्रसारण।

दिनांक 30 सितम्बर 2022 को आयोजित मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के समस्त शिक्षकों एवं स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सीधे संबोधित किया जायेगा, जिसका सीधा प्रसारण दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक एन.आई.सी. के वेबकास्ट webcast.gov.in/mp/cmevents तथा विमर्श यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जायेगा। प्रदेश के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कार्यक्रम को कक्षा 9 से 12 के समस्त विद्यार्थियों को देखने के लिये विद्यालय के बड़े कक्ष अथवा ऑडिटोरियम में एल.सी.डी. टी.वी. अथवा प्रोजेक्टर के द्वारा प्रसारित करने की व्यवस्था की जाए। अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में एम्पलीफायर एवं स्पीकर की व्यवस्था की जावे।

GroupLink
WHATSAPP GROUPCLICK HERE
TELEGRAM GROUPCLICK HERE

कार्यक्रम के समापन के उपरांत अपरान्ह 03:00 बजे तक विमर्श पोर्टल में उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या की एंट्री तथा कार्यक्रम के 2 फोटोग्राफ अपलोड करें।

mp board laptop yojana 2022 official website

official websitehttp://shikshaportal.mp.gov.in/Laptop/Default.aspx
mp laptop yojana 2022 list pdf downloadयहाँ क्लिक करें
mp laptop yojana 2022 list district wise pdfयहाँ क्लिक करें
न्यू अपडेट यहाँ क्लिक करें

Faqs Related to mp board laptop scheme 2022 in hindi

प्रश्न 1. mp board laptop yojana 2022 kab milega ?

मध्य प्रदेश के 91617 विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि अब 30 सितंबर को दी जाएगी।

प्रश्न 2. mp laptop yojana 2022 kitne percent milega ?

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 12वीं में 75 फीसदी अंक से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 91617 विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि वितरित की जाएगी।

बोर्ड परीक्षा 2024लिंक
New Syllabus 2024Click Here
New Blueprint 2024Click Here
Exam Pattern 2024Click Here
Board Exam Time Table 2024Click Here
Practical Exam Date 2024Click Here

प्रश्न 3. mp लैपटॉप योजना 2022 ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

एमपी लैपटॉप योजना 2022 की ऑफिशल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in है |

I am SK the author of this website, here information related to various schemes and board exams is shared.

13 thoughts on “MP Laptop Yojana 2022 Latest News Today एमपी बोर्ड लैपटॉप वितरण योजना में विद्यार्थियों की संख्या होगी कम, नया आदेश जारी”

  1. नमस्ते जी क्या सभी छात्र को भोपाल जाना होगा जो लैपटॉप योजना के पात्र है

    Reply

Leave a Comment